इस योजना में पूर्वोत्तर राज्यों में मौजूदा कौशल विकास के बुनियादी ढांचे (अवसंरचना) को बढ़ाने की परिकल्पना की गयी है। योजना का उद्देश्य हैः
- 100% केन्द्रीय निधियन से प्रत्येक आईटीआई में तीन नए व्यवसाय शुरू करके 22 आईटीआइज का उन्नयन;
- 100% केन्द्रीय निधियन से नए छात्रावास, चारदीवारी का निर्माण कर 28 आईटीआइज में बुनियादी ढ़ांचे की कमियों को पूरा करना तथा पूराने और अप्रचलित औजारों व उपस्करों का बदलाव, तथा;
- 90% केन्द्रीय तथा 10% राज्य निधियन से पूर्वोत्तर राज्यों में 34 नए आईटीआइज की स्थापना करना।
योजना की सकल लागत 420.24 करोड़ रुपए है। योजना की अवधि 31 मार्च, 2020 तक है। अब तक आठ राज्यों, असम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा तथा सिक्किम को 416.19 करोड़ रुपए के कुल आबंटन (32.30 करोड़ रु. राज्य के हिस्से को मिलाकर) में से 187.13 करोड़ रु. (174.41 करोड़ रु. केन्द्रीय भागीदारी तथा 12.71 करोड़ रु. राज्य भागीदारी के रुप में) जारी किए जा चुके हैं।
"पूर्वोत्तर राज्यों में कौशल विकास अवसंरचना बढ़ाना" योजना के अंतर्गत आबंटित निधि, जारी की गयी तथा प्राप्तयूसी का ब्यौरा | ||||
---|---|---|---|---|
क्र.सं. | घटक | आबंटित निधि | जारी निधि | प्राप्त यूसी (लाख रुपए में) |
1 | उन्नयन तथा बदलाव * | 8683.49 | 5750.88 | 4406.15 |
2 | नए आईटीआई # | 32300.00 | 12713.53 | 8057.46 |
3 | एसपीएमयू ** | 690.08 | 248.42 | 163.67 |
कुल | 41673.57 | 18712.83 | 12627.28 | |
* - प्रत्येक आईटीआई में तीन नए व्यवसाय शुरू करके 22 आईटीआइज का उन्नयन तथा नए छात्रावास, चारदीवारी का निर्माण कर 28 आईटीआइज में अवसंरचनात्मक कमियों को पूरा करना तथा तीन में पूराने और अप्रचलित उपस्कर का बदलाव | ||||
# -34 नए आईटीआइज की स्थापना | ||||
** - राज्य परियोजना निगरानी एकक |
योजना से संबंधित डाटा एकत्रित करने हेतु ईएसडीआई योजना से संबंधित फार्म डीजीटी द्वारा तैयार किया गया है तथा सोशल कॉप्स पर डाला गया है। संबंधित आईटीआइज के सभी प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि गूगल प्लेस्टोर से अपने एंडरायड मोबाइल में कोलेक्ट एप्प डाउनलोड कर लें तथा शीघ्रातिशीघ्र पूरा फार्म भरें।
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कृपया श्री अमर कुमार, उप निदेशक (योजना) से सम्पर्क करें।