इस योजना में वामपंथी अतिवाद से प्रभावित जिलों के लोगों के आस-पास ही कौशल विकास अवसंरचना सृजित करने की परिकल्पना की गयी है। योजना में 10 राज्यों के 47 वामपंथी अतिवाद प्रभावित जिलों को शामिल किया गया है। योजना की कुल लागत 407.85 करोड़ रुपए है तथा कार्यान्वयन की अवधि 31 मार्च 2019 तक है।
योजना में अन्य बातों के साथ-साथ 10 राज्यों के 47 जिलों में प्रति जिले एक आईटीआई की दर से 47 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआइज) हेतु बुनियादी ढांचा सृजित करने तथा 9 राज्यों के 34 जिलों में प्रति जिला 2 एसडीसीज की दर से 68 कौशल विकास केन्द्र (एसडीसीज) के लिए बुनियादी ढांचा सृजित करने परिकल्पना की गयी है। संशोधित योजना में 13 और जिलों में एसडीसीज की स्थापना का कार्य शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत अभी तक 10 राज्यों को केन्द्रीय भागीदारी के 403.40 करोड़ रुपए के सकल आबंटन में से 259.35 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।
“वामपंथ अतिवाद से प्रभावित 47 जिलों में कौशल विकास” योजना के अंतर्गत शामिल जिलों का राज्यवार ब्यौराः
क्र.सं. | राज्य | जिलों की संख्या | पहले शामिल किए गए जिले |
---|---|---|---|
1 | आन्ध्र प्रदेश | 1 | विशाखापट्टनम |
2 | तेलंगाना | 1 | खम्मम |
3 | बिहार | 9 | जमुई, गया, औरंगाबाद, रोहतास, जहानाबाद, अरवल |
4 | छत्तीसगढ़ | 9 | दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, सुरगुजा, राजनंदगांव, बीजापुर, नारायणपुर |
5 | झारखंड | 16 | चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, गढवा, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, लोहरढगा, गुमला लातेहार, हजारीबाग |
6 | मध्य प्रदेश | 1 | बालाघाट |
7 | महाराष्ट्र | 2 | गढ़चिरौली तथा गोंदिया |
8 | ओडिशा | 6 | गजपति, मल्कानगिरी, रायगाढ़ा, देवघर, सम्बलपुर |
9 | उत्तर प्रदेश | 1 | सोनभद्र |
10 | पश्चिम बंगाल | 1 | पश्चिमी मिदनापुर (लालगढ़ क्षेत्र) |
कुल | 47 |
“वामपंथ अतिवाद प्रभावित 47 जिलों में कौशल विकास योजना” के अंतर्गत आबंटित, जारी की गयी निधि तथा प्राप्त यूसी | ||||
---|---|---|---|---|
क्र.सं | घटक | निधि (लाख रुपयों में) | ||
आबंटन | जारी की गयी | प्राप्त यूसी | ||
1 | 5340 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण | 1753.38 | 876.38 | 370.71 |
2 | 47 आईटीआइज तथा 68 एसडीसीज की स्थापना # | 33886.2 | 25059.05 | 13188.68 |
3 | आईएमसी | 4700.00 | 0.00 | 0.00 |
कुल | 40339.58 | 25935.43 | 13559.39 | |
# निधियन - 75% केन्द्रीय तथा 25 % राज्य सरकार |